जनसुनवाई पोर्टल द्वारा की गई शिकायत पर पुलिस अधिकारियों की अंधाधुंध कमाई। मैने दिनांक 4 अक्टूबर 2021 को जनसुनवाई पोर्टल द्वारा पुलिस स्टेशन चिल्ला जनपद बांदा को मेरे पिता के साथ मारपीट तथा लूटपाट करने वालों के विरुद्ध नामजद शिकायत किया। नीचे मेरे द्वारा की गई शिकायत का स्क्रीन शॉट देख सकते हैं आईजीआरएस संख्या 40017021013538 दरअसल मेरी बेटी बहुत बीमार थी बांदा के डॉक्टरों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया लेकिन मैने कहा की कानपुर नहीं मुंबई लेकर आओ और मैने अपने पिता और बीवी और बेटी का तत्काल टिकट निकाल कर उन्हें मुंबई आने को कहा। मेरे पिता जी गांव से बांदा जाने के लिए गाड़ी बुक करने चिल्ला गए थे जब रात 8 बजे चिल्ला से वापस लौट रहे थे तब मदनपुर निवासी अली शेर और उसके 2 साथियों ने मेरे पिता के साथ मार पीट किया और उनके 23000 रू भी छीन लिए मगर उस समय उन्हें अर्जेंट बांदा पहुंचना था इस लिए वो पुलिस थाना रिपोर्ट लिखाने नहीं गए क्योंकि 10 बजे रात को बांदा पहुंचना था। मेरी इस शिकायत पर चिल्ला थाना के उप निरीक्षक ओंकारनाथ मिश्रा ने मेरे पिता को धोखेबाज और झूठा साबित किया और मार पीट करने और लूटपाट करने ...